सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहिनो ने फागोत्सव मनाया

प्रदीप जैन March 6, 2023, 10:17 pm Technology

सिंगोली।नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर केशव नगर में भैया बहनों द्वारा फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया इस अवसर पर बहिन पुजा धाकड़ कृष्ण तथा ज्योति धाकड़ राधा रानी बनी विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पाटीदार द्वारा दीप प्रज्वलन करते हुए राधा कृष्ण का पूजन किया गया। भैया बहनों द्वारा फागोत्सव मनाते हुए नृत्य किया गया तथा फूलों व गुलाल की वर्षा के साथ होली का पर्व मनाया गया।

विद्यालय मे भारतीय संस्कृति के अनुरूप हर पर्व ओर त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते है।

Related Post