जीरन पुलिस ने गांव हरवार में निकाला फ्लैग मार्च

विनोद सावला March 6, 2023, 10:16 pm Technology

हरवार। जीरन थाना क्षेत्र की ग्रामीण क्षेत्रों में होली धुलेटी रंग पंचमी रंग तेरस अन्य त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण रहे इसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देशन पर गांव हरवार में 6 मार्च को जीरन पुलिस प्रशासन द्वारा पैदल फ्लैग मार्च गांव के प्रमुख मार्गों से निकाला गया फ्लैग मार्च मैं जीरन तहसीलदार बीएल डाबी, थाना प्रभारी के एल दांगी, सब इंस्पेक्टर आरसी खंडेलवाल व जीरन थाना स्टाफ के पुलिस जवान, महिला पुलिस अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रही पुलिस प्रशासन के इस प्रकार से शांति के संदेश से आम जनमानस ने विश्वास बढ़या ।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति और सद्भावना के साथ सभी त्योहार मिलजुलकर मनाने की अपील की है।

Related Post