Latest News

नगर में हर्षोल्लास के साथ हुआ होलिका दहन, विभिन्न जगहों पर जली होली

विनोद पोरवाल March 6, 2023, 10:09 pm Technology

कुकडेश्वर। नगर में होलिका दहन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ इस बार होली का त्यौहार चतुर्दर्शी व पुर्णिमा को होने से होलिका दहन दो दिन मनायें जाने से त्योहार में जैसा चाहो वैसा माहौल नजर नहीं आया नगर की शासकीय होली बस स्टैंड पुलिस थाने के सामने विधि-विधान पूर्वक जलाई गई गांव पटेल श्यामलाल भूत व राजेंद्र पटेल ने विधि-विधान पूर्वक पंडित द्वारा होलिका दहन से पूर्व होलिका की पूजा अर्चना की व होलिका दहन किया गया।

उक्त अवसर पर पटवारी चौकीदार व कई वरिष्ठ जन उपस्थित थे, इसी प्रकार लालबाई फूलबाई मंदिर बस स्टैंड के यहां पर क्षत्रिय सूर्यवंशी कुशवाहा समाज द्वारा भी बड़े धूमधाम से होलिका बना कर पुजा अर्चना कर दहन विधि-विधान पूर्वक किया इसी क्रम में नगर के कई जगहों पर होली दहन हुआ होलिका दहन का क्रम सांय 7:30 बजे से पूजा अर्चना से प्रारंभ हुआ जो 11 बजे तक चलेगा सभी जगह ढोल धमाकों के साथ होली का गैर के सौहार्दपूर्ण वातावरण में होलीका दहन किया उक्त अवसर पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था माकुम रही इसी प्रकार आस-पास के गांव में भी कई जगह पर होलिका दहन हुआ साथ ही नगर एवं आसपास के गांव में कल भी होलिका का दहन होगा।

Related Post