नई दिल्ली। निक्की मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया कि निक्की यादव ने अक्टूबर 2020 में साहिल गेहलोत आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।
इस शादी से साहिल का परिवार खुश नहीं था और उन्होंने निक्की की हत्या की साजिश रच दी । इसके बाद साहिल की शादी किसी दूसरी लड़की से तय कर दी गई। निक्की यादव की हत्या की साजिश रची गई जिसमें साहिल का परिवार भी शामिल था ।
साहिल ने 10 फरवरी को दिल्ली के निगमबोध घाट श्मशान घाट की पार्किंग में अपनी गर्लफ्रेंड निक्की यादव की हत्या कर दी थी।
फिर उसने उसी शाम दूसरी युवती से शादी कर ली थी। अगले दिन वापस आकर निक्की की लाश को फ्रिज में रख दिया था। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में साहिल के पिता पुलिस ने गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है और साथ ही उसके दो चचेरे भाई, आशीष कुमार- • नवीन, दो दोस्त, लोकेश सिंह और अमर सिंह को भी पूरी साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस साहिल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।