Latest News

गुरुवार को चंद्रमा रहेंगे गुरु की राशि में, मिथुन सहित 6 राशियों को मिलेगा फायदा जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines February 16, 2023, 8:23 am Technology

मेष राशि:

संतान पक्ष के कार्यों से राहत मिलेगी मेष राशि वालों का दिन शांति और संतोष से बीतेगा। प्रफेशनल लाइफ में काफी बदलाव होंगे, जिसका आपको फायदा मिलेगा। संतान पक्ष के कार्यों से आपको राहत मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलेगा। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। शाम के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात का समय प्रियजनों के साथ मौज मस्ती में गुजरेगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। केले के पेड़ की सात परिक्रमा करें।

वृषभ राशि:

गुरुजनों का सहयोग मिलेगा वृषभ राशि वालों की आज कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों का आज का दिन अच्छा रहेगा, गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में आप जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी, साथ ही जो गठबंधन हैं, उनसे लाभ भी मिल सकता है। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयासों का अधिकारियों से सराहना मिलेगी। सायंकाल के समय कुछ अप्रिय लोगों से की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि:

रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी और भाई-बहनों का पूरा समर्थन मिलेगा। यात्रा करते समय किसी प्रिय वस्तु के खोने या चोरी होने का भय रहेगा, इसलिए चीजों को लेकर सतर्क रहें। अचानक कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। शोध और रहस्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। शाम के समय कोई योजना बना सकते हैं, जिससे आपका कोई रुका काम पूरा हो जाएगा। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कर्क राशि:

ऊर्जावान महसूस करेंगे कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और कार्यों को लेकर ऊर्जावान महसूस करेंगे। विदेश यात्रा की स्थिति सुखद रहेगी और कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में अनावश्यक वाद-विवाद करने से बचें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वाले आज कार्यों को लेकर सतर्क रहें। आज संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। गुरु मंत्रों के साथ विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

सिंह राशि:

समाज में सम्मान बढ़ेगा सिंह राशि वालों को आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। सकारात्मक तरीके से सोचेंगे तो जीवन में आगे बढ़ने की दिशा मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में जो भी प्रगति हुई है, वह आज पूरी होगी और समाज में सम्मान बढ़ेगा। ज्यादा मोबाइल या लैपटॉप देखने से बचें अन्यथा नेत्र विकार रहने की आशंका है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है। शाम को आपके प्रयासों से आय के नए स्रोत बनते नजर आ रहे हैं। आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को जल अर्पण करें और दीपक दिखाएं।

कन्या राशि:

परिजनों का सहयोग मिलेगा कन्या राशि वाले आज वाणी में सौम्यता बनाकर रखें यह आपके लिए फायदेमंद होगा इससे न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत मिलेगी और कार्य करेंगे। विदेश जाकर शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल है, परिजनों का सहयोग आपको राहत की सांस देगा। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। थोड़ा सा गुड़ घर के मुख्य द्वार पर रख दें।

तुला राशि:

सामाजिक कार्यों से यश में वृद्धि होगी तुला राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में संतोषजनक समाचार मिलने के आसार बन रहे हैं, जिससे आपकी मेहनत सफल होगी। स्वास्थ्य और घरेलू जीवन में परेशानियां बढ़ने से कार्यों में थोड़ा बेक्र लग सकता है। आज आपके खर्चे कम होंगे और सामाजिक कार्यों से यश में वृद्धि होगी। आज आपके शत्रु आपस में ही लड़ेंगे, जिससे उनका नाश होगा। दैनिक व्यापारियों को अल्पकालीन सफलता मिलती दिख रही है। भाई-बहन के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद करने से बचें। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। व्रत रखने वाले पीले रंग का भोजन ग्रहण करें।

वृश्चिक राशि:

लेन-देन की समस्या दूर होगी वृश्चिक राशि वाले आज आप अपने विचारों को दूसरों तक पहुंचाने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में बॉस के साथ किसी भी तरह की बहस बाजी में ना उलझें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। आज किसी सरकारी अधिकारी की मदद से लेन-देन की कोई समस्या दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मियों के साथ आपके संबंध उतार-चढ़ाव वाले रहेंगे। अचानक कोई काम आ जाने की वजह से पास की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां आसमान छूती नजर आएंगी। आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को आटे की लोई बनाकर उसमें चने की दाल, गुड़ और हल्दी डालकर खिलाएं।

धनु राशि:

अधिकारियों द्वारा सराहना मिलेगी धनु राशि वाले आज पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। साथ ही धन बचत करने में भी सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को अधिकारियों द्वारा सराहना मिलेगी। आज आपके आसपास का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके विरोधी भी आपकी तारीफ करेंगे और सत्ता पक्ष से आपकी नजदीकी का फायदा भी मिलेगा। आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। आज शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर मिलेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। केले के पेड़ की पूजा करें और दीपक जलाएं। मकर राशि: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी मकर राशि वाले आज ऊर्जावान महसूस करेंगे और धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगेगा। पर्याप्त मात्रा में धन मिलने से प्रसन्न रहेंगे और रोजगार व व्यवसाय के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। बीमार अवस्था में कार्यों की वजह से काफी घूमना फिरना पड़ सकता है इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और पारिवारिक सदस्य एक दूसरे का सहयोग करेंगे। शाम के समय किसी भी झगड़े व विवाद में न पड़ें। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करें।

कुंभ राशि:

माता-पिता का विशेष ध्यान रखें कुंभ राशि वालों का आज धर्म और अध्यात्म से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको किसी टीम का नेतृत्व करने का मौका भी मिल सकता है। भाइयों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में कोई नया प्रयास कर रहे हैं तो आज उसका फल मिलेगा। समाज में स्थान मजबूत होगा लेकिन माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। विदेश जाने की इच्छा पूरी होगी और पैतृक संपत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं। आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे 5 दीपक जलाएं।

मीन राशि:

अनैतिक कार्यों से दूर रहें मीन राशि वालों के लिए आज धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। कामकाज की वजह से अधिक भागदौड़ के चलते स्वास्थ्य और सुख में कुछ व्यवधान आ सकता है। भाग्य के भरोसे ना बैठें, सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आज विपरीत समाचार सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। सरकारी नौकरी करने वाले अपना ध्यान रखें और अनैतिक कार्यों से दूर रहें। आज मीन राशि वालों को लव लाइफ में सावधान रहने की जरूरत है। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। पीला कपड़ा, चने की दाल, फल या अन्य चीजों का दान करें।

Related Post