Latest News

तृतीया तिथि, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग

Neemuch Headlines February 8, 2023, 8:37 am Technology

राष्ट्रीय मिति माघ 19, शक संवत् 1944, फाल्गुन कृष्ण, तृतीया, बुधवार, विक्रम संवत् 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 26, रज्जब-16, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 फरवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि अगले दिन सुबह 06 बजकर 24 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 14 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। अति गण्ड योग सायं 04 बजकर 30 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। वणिज करण सायं 05 बजकर 27 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 49 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय : -

शाम 6 बजकर 5 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 26 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 3 मिनट से 6 बजकर 29 मिनट तक।

अमृत काल दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

भद्रा काल शाम 5 बजकर 27 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक।

आज का उपाय :-

माता दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

Related Post