Latest News

राहुकाल के साथ सौभाग्य योग, जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

Neemuch Headlines February 6, 2023, 8:52 am Technology

राष्ट्रीय मिति माघ 17, शक संवत 1944, फाल्गुन कृष्ण, प्रतिपदा, सोमवार, विक्रम संवत 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 24, रज्जब-14, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 फरवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 19 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 03 मिनट तक उपरांत माघ नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग अपराह्न 03 बजकर 25 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 01 बजकर 09 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 03 बजकर 03 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

 शाम 6 बजकर 4 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त:-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 25 मिनट से 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 2 मिनट से 6 बजकर 28 मिनट तक।

अमृत काल दोपहर 1 बजकर 16 मिनट से 3 बजकर 3 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

 दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से 1 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।

 इसके बाद दोपहर 3 बजकर 9 मिनट से 3 बजकर 53 मिनट तक।

आज का उपाय :-

भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करें और शिव चालीसा का पाठ करें।

Related Post