Latest News

माघ पूर्णिमा पर रवि पुष्य योग का संयोग, मिलेगा कर्क, वृश्चिक समेत इन राशियों को फायदाजानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines February 5, 2023, 8:05 am Technology

मेष राशि :- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपके रुके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे, जिससे आपके चेहरे पर खुशी साफ नजर आएगी। जीवनसाथी धार्मिक रूप से काफी सक्रिय रहेगा और आपको इस दिशा में प्रेरित भी करेगा। आपको अपने विरोधियों से घबराने की जरूरत नहीं है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बहुत अनुकूल है और आप किसी लंबी यात्रा पर जाने वाले हैं। पारिवारिक माहौल थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। व्यापार में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपकी मेहनत सफल होगी। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

वृषभ राशि :-

वृषभ राशि के जातक आज सभी चुनौतियों से पार पाने में सक्षम रहेंगे। इसके अलावा आज का दिन लव लाइफ के मामले में अनुकूल नहीं है। इसलिए थोड़ी समझदारी से काम लें। दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है, लेकिन फिर भी जीवनसाथी अपनी तरफ से आपको खुश रखने की कोशिश करेगा। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नियम विरुद्ध कोई काम करना आपको परेशानी में डाल सकता है। साथ ही अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। साथ ही आपको सलाह है कि आज किसी को भी पैसे उधार न दें। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि :-

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपको सराहना दिलाने वाला रहेगा। वहीं, आज आपका दांपत्य जीवन में खुशियों से भरा दिन रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज सामान्य परिणाम मिलेंगे। आज आपका जीवनसाथी आपको बहुत ही उपयोगी सलाह भी दे सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में लाभ होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य नहीं रहेगा, कुछ परिस्थितियां आपको परिवार पर ध्यान देने के लिए प्रेरित करेंगी। कामकाज के सिलसिले में आज आपकी मेहनत साफ नजर आएगी और पूरी व्यस्तता रहेगी, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाए।

कर्क राशिफल :-

कर्क राशि के जातकों के खर्चों में आज कमी आएगी। जिससे आप मानसिक रूप से काफी प्रसन्न रहेंगे। फिलहाल, आपको मानसिक रूप से तनाव को मुक्ति मिलेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपसे अधिक मेहनत की मांग कर सकते हैं। लव लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती है। इसके पीछे पारिवारिक दबाव कारण हो सकता है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। आपका मन अपने जीवन साथी के प्रति आकर्षित रहेगा। संतान को कोई परेशानी हो सकती है। आज घर में खुशहाली रहेगी। आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

सिंह राशिफल :-

सिंह राशि के जातकों को आज अपनी लव लाइफ में खुशियां भरनी होंगी। इसके लिए आपको खुद प्रयास करना होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा और संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं और कला क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। धार्मिक व्यवहार करेंगे, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कामकाज के सिलसिले में आज दोपहर बाद स्थितियां बेहतर होंगी। आपकी सेहत में सुधार आएगा लेकिन पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाए।

कन्या राशिफल :-

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपने परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे आपको मन बहुत प्रसन्न महसूस होगा। काम के सिलसिले में भी आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज आपका स्वास्थ्य काफी मजबूत रहेगा। जिससे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आप अपनी ओर से कोई ऐसा फैसला लेंगे जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण समय आ गया है। दांपत्य जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी, परिवार के छोटों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नया वाहन खरीदने का प्रयास करेंगे। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी जी को नियमित जल अर्पण करे और दिया जलाय।

तुला राशिफल :-

तुला राशि के लोग आज यात्रा करने में समय लगा सकते हैं। मित्रों और सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनेंगे और उनसे आपको कुछ उपयोगी जानने को मिलेगा। पारिवारिक माहौल बहुत अच्छा नहीं रहेगा। इसलिए पूरा ध्यान दें। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे की प्राप्ति हो सकती है धन का लाभ मिलेगा। आज आपके खर्च नियंत्रण में रहेंगे। फिलहाल, आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। लव लाइफ के लिए दिन कमजोर है। दांपत्य जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जाएंगे। आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरुरत मंद को चावल का दान करे।

वृश्चिक राशिफल :-

वृश्चिक राशिवालों के लिए आज का दिन धन के मामले में अनुकूल रहने वाला है। आज के दिन को बेहतर बनाने के लिए आप अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। फिलहाल, आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको तेज बुखार आदि की समस्या हो सकती है। अपना पूरा ख्याल रखें। दांपत्य जीवन के लिए भी दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। पारिवारिक वातावरण आपको आगे बढ़ने के मौके देगा। प्रेम जीवन के हिसाब से देखा जाए तो आपका प्रिय आपसे कुछ ऐसी बात कहेगा जो आपके दिल को छू जाएगी। काम के प्रति आपकी स्पष्ट सोच आपको सफलता दिलाएगी। आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें।

धनु राशिफल :-

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लोगों के प्रति आपके मन में सहानुभूति रहेगी। प्रॉपर्टी का लाभ भी आपको मिल सकता है। नया वाहन प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। धन का भी पूरा लाभ मिलेगा। धन आगमन अच्छे तरीके से होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी दिन बहुत ही बेहतर रहने वाला है। खर्च बढ़ेंगे। आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। पहली रोटी गौ माता को खिलाये।

मकर राशिफल :-

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। आपके काम की तारीफ भई होगी लेकिन, बावजूद इसके आपके बॉस के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। परिजनों का बर्ताव ठीक ठाक रहेगा। शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन संतान को लेकर परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ निकटता का आनंद उठाएंगे। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन- मिश्री का भोग लगाए।

कुंभ राशिफल :-

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का आपके काम को आगे बढ़ाने में मदद देगा। फिलहाल, आपको धन लाभ होगा। लव लाइफ में आज का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। जहां तक आपके उपयोग की बात है तो इसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप जमकर मेहनत करेंगे और यह मेहनत आप पर बैठे लोगों को नजर आएगी, जिसका आपको अच्छा फल भी मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में आपका ध्यान लगेगा। वैवाहिक जीवन के लिहाज से दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी और परिवार से कोई लाभ मिल सकता है। आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

मीन राशिफल :-

कार्यों में सफलता प्राप्त होगी मीन राशि के लोगों को भाग्य आज बलवान रहेगा। जिससे आपके कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दफ्तर में भी आपका मन काफी लगेगा और आप मन लगाकर काम करेंगे। साथ काम करने वाले लोगों के साथ आपका व्यवहार काफी अच्छा रहेगा जिससे सभी आपकी तारीफ करेंगे। परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में भी दिन अच्छा रहेगा।आझ आप अपनी लव लाइफ में काफी व्यस्त रहेंगे और आपको अपने साथी से मिलने का मौका नहीं मिल पाएगा। इस कारण आप थोड़े उदास रहेंगे। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

Related Post