Latest News

तिथि, मुहूर्त और शुभ योग का समय जानें, इस समय से लग रही एकादशी

Neemuch Headlines January 31, 2023, 7:50 am Technology

राष्ट्रीय मिति माघ 11 शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, दशमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 18, रज्जब-08 हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 जनवरी सन् 2023 ई०।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 54 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 39 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 54 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृषभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 59 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से 3 बजकर 6 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 8 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक।

अमृत काल रात्रि 9 बजकर 8 मिनट से 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

रवि योग सुबह 7 बजकर 10 मिनट से मध्‍यरात्रि 12 बजकर 39 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 3 मिनट तक रहेगा

इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 8 मिनट तक।

भद्रा काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 55 मिनट से सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक।

आज का उपाय :-

चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक भी लगाएं।

Related Post