Latest News

आज मेष समेत 4 राशियों पर सूर्यदेव की रहेगी कृपा, देखें आपका दिन आज कैसा रहेगा जानिए आपका आज का राशिफ़ल

Neemuch Headlines January 29, 2023, 8:58 am Technology

मेष राशि:-

आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ नया करने का संकेत देगा। व्यापार में कुछ नया परिवर्तन करने की कोशिश करेंगे, लाभ होगा। दिन की शुरुआत में लव लाइफ का आनंद उठाएंगे और आमदनी भी ठीक-ठाक बनी रहेगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति बदल सकती है। कार्यक्षेत्र और घर की कुछ मानसिक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। मेहनत के आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने के मौके मिलेंगे। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को चावल का दान करें।

वृषभ राशि:-

पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे वृषभ राशि वाले आज निजी जिंदगी के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। माता-पिता के साथ प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना सकते हैं। शादीशुदा जातकों पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनाएंगे। साथ ही घर के लिए जरूरी कोई सामान खरीदने की बात होगी। लव लाइफ वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा, पार्टनर के साथ सैर सपाटे पर जाने का भी मौका मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गुड़ और चावल को मिश्रित करके जल में प्रवाहित कर दें।

मिथुन राशि:-

यात्रा पर जाने से बचें मिथुन राशि वाले आज किसी भी तरह की यात्रा पर जाने से बचें। दोपहर का समय परिवार के साथ बिताएंगे। घर के बच्चों की जरूरतों को समझेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्ति के लिए मेहनत पर निर्भर रहना होगा और आलस्य से दूर रहें। शादीशुदा जातकों का जीवन सामान्य रहेगा, प्यार भरी नोक-झोंक बनी रहेगी और एक-दूसरे पर भरोसा रहेगा। लव लाइफ के मामले में दिन अच्छा रहेगा और रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य को जल दें और सूर्य चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि:-

धीरे-धीरे खर्चे कम होंगे कर्क राशि वालों के लिए आज धन का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और धीरे-धीरे खर्चे भी कम होंगे। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत करते रहें और दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा और आपस में पूर्ण प्रेम से रहेंगे। लव लाइफ वाले किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेंगे और पार्टनर के साथ आपकी बातचीत बढ़ेगी। आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

सिंह राशि:-

बातचीत से मामले सुलझा लें सिंह राशि वालों को आज खुद पर विश्वास होगा और आप अपनी कार्य क्षमता को मजबूत करने के लिए बड़ा सोचेंगे। आमदनी भी ठीक-ठाक होती रहेगी और खर्च लिमिट में रहेंगे। शादीशुदा जातकों के घरेलू जीवन में किसी बात से तनावपूर्ण स्थिति बन सकती है। लव लाइफ वालों को पार्टनर को लेकर किसी बात पर शक हो सकता है। बेहतर होगा आप आपसी बातचीत से मामले सुलझा लें। नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में अपना काम दिखाने का मौका मिलेगा और सराहना भी मिलेगी। आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। घर के दोनों तरह देसी घी का दीपक जलाएं।

कन्या राशि:-

स्थिति को संभाल लेंगे कन्या राशि वाले आज दोपहर तक किसी बात को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे लेकिन समझदारी से स्थिति को संभाल भी लेंगे। दोपहर बाद स्थिति मजबूत होगी और राहत मिलेगी। अपनी बातों को पूरा करने का समय आ गया है, दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में बुद्धि का इस्तेमाल करके अच्छा फायदा उठाएंगे। गृहस्थ वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लव लाइफ वालों का दिन आराम से गुजरेगा और एक दूसरे से प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे दोनों खुश रहेंगे। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलें।

तुला राशि:-

गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा तुला राशि वालों की आज दोपहर तक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद धन संबंधित मामलों में कुछ परेशानी आ सकती है, जिससे खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इसलिए अभी से अपने पैसों पर नियंत्रण रखें। सेहत के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा, खान-पान पर ध्यान दें और तनाव से दूर रहें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे और बच्चों की उन्नति देख मन प्रसन्न होगा। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ वालों को आज पार्टनर के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें और सूर्यदेव को जल दें।

वृश्चिक राशि:-

जरूरतों का ध्यान रखें वृश्चिक राशि वाले आज अपने काम में ईमानदारी से योगदान देंगे और दोपहर बाद आपकी आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं लेकिन व्यापार के सिलसिले में यात्रा फिलहाल के लिए टाल दें। गृहस्थ जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा और हालांकि लव लाइफ वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाई-बहनों की जरूरतों का ध्यान रखें। नौकरीपेशा जातकों की सहकर्मियों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। जल में अक्षत और तिल मिलाकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

धनु राशि:-

गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा धनु राशि वालों को आज अचानक कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी स्थितियां बनेंगी, जिनकी आपने उम्मीद भी नहीं की थी लेकिन वे आपके पक्ष में होंगी, जिससे आप प्रसन्न भी रहेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा और गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। हालांकि भाइयों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। लव लाइफ वालों को आज पार्टनर को खुश करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी और आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। कामकाज की भागदौड़ में अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज भाग्य 77% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्य को जल देने के बाद माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मकर राशि:-

किए गए प्रयास सार्थक होंगे मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कोई न कोई खुशियां देकर गुजरेगा। दिन की शुरुआत में कोई बड़ा काम हाथ में न लें। लेकिन दोपहर बाद स्थितियां बदल जाएंगी। भाग्य आपका साथ देगा और कार्यों में सफलता भी मिलेगी। व्यापार बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। लव लाइफ में रोमांस रहेगा। वहीं गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा और पारिवारिक सदस्यों से रिश्ते में मजबूती महसूस करेंगे। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र का रोज पाठ करें।

कुंभ राशि:-

कार्यों में सफलता मिलेगी कुंभ राशि वालों का दिन आज पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन दोपहर बाद कोई बड़ा काम हाथ में न लें। आमदनी में गिरावट आ सकती है और खर्चे भी बढ़ सकते हैं। बेवजह की चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा, एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। लव लाइफ वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पार्टनर के लिए कुछ खास खरीदारी कर सकते हैं। आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। जल में गुड़हल का फूल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें।

मीन राशि:-

अधिकारियों का सहयोग मिलेगा मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबारियों को दूर-दराज के क्षेत्रों से आपको लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस में अधिक पसीना बहाना पड़ेगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। काम करते रहो और मेहनत करो। लव लाइफ वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने मन की बात करेंगे। शादीशुदा जातक तनाव से बाहर आएंगे और एक-दूसरे के लिए कुछ अच्छी प्लानिंग करेंगे। मित्रों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाएं।

Related Post