Latest News

आज रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Neemuch Headlines January 28, 2023, 8:43 am Technology

राष्ट्रीय मिति माघ 08 शक संवत् 1944, माघ, शुक्ल, सप्तमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 15, रज्जब-05, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 जनवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि प्रातः 08 बजकर 44 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र सायं 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग पूर्वाह्न 11 बजकर 54 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 08 बजकर 44 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार: -

रथ सप्तमी व्रत 2023, भीमाष्टमी, आरोग्य व्रत, पुत्र सप्तमी 2023।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 56 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 1 बजे तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 54 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक।

अमृत काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 1 बजकर 23 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 7 बजकर 12 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

भद्राकाल सुबह 8 बजकर 43 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट तक।

आज का उपाय :-

शनि मंदिर में सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें और शनि चालीसा का पाठ करें।

Related Post