Latest News

आज का पंचांग 27 जनवरी 2023, शुक्रवार : आज पंचक समाप्त, जानें शुभ मुहूर्त और योग कब से कब तक

Neemuch Headlines January 27, 2023, 9:34 am Technology

राष्ट्रीय मिति माघ 07 शक संवत 1944, माघ, शुक्ल, षष्ठी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2079। सौर माघ मास प्रविष्टे 14, रज्जब-04, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 जनवरी सन् 2023 ई०।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। षष्ठी तिथि प्रातः 09 बजकर 11 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र सायं 06 बजकर 37 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ।

सिद्ध योग अपराह्न 01 बजकर 21 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 11 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 06 बजकर 37 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार :-

पंचक समाप्त सायंकाल 6 बजकर 37 मिनट तक।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 55 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 1 बजे तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 53 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक।

अमृत काल शाम 4 बजकर 15 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।

अमृत सिद्धि योग और रवि योग सुबह 7 बजकर 12 मिनट से शाम 6 बजकर 37 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।

इसके बाद दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 38 मिनट तक।

पंचक काल सुबह 7 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 37 मिनट तक।

आज का उपाय :-

माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

Related Post