Latest News

आज शनिश्चरी अमावस्या पर बना शुभ योग, आज इन राशियों को शनि दिलाएंगे लाभ, पढ़े आज का राशिफल

Neemuch headline January 21, 2023, 8:46 am Technology

मेष राशि :-

आज का दिन शुभ है। ग्रहों की स्थिति बताती है कि आज आप अपने प्रेम जीवन में भरपूर आनंद उठाएंगे। पार्टनर के साथ अच्‍छा वक्‍त गुजरेगा। आप अपने भविष्य की योजनाओं को उनसे साझा करेंगे। धनवान लोग काम के सिलसिले में बिजी रहेंगे। आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज किसी बात पर अडिग रहकर ही आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको गुस्सा आ सकता है, जिसका असर आप पर भी पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। खाने-पीने पर ध्यान दें। सेहत में गिरावट आ सकती है। आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शिव नाम जप करें। पीपल में जल दें।

वृषभ राशि :-

आज घर में घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे। परिजनों के साथ अधिक समय बिताएंगे, लेकिन मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे। मन में संतोष और प्रसन्नता का भाव रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर जा सकते हैं और मन में सुकून महसूस करेंगे। काम के सिलसिले में की गई आपकी मेहनत सफल होगी। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन पैसा निवेश करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। इससे बचने का प्रयास करें। दोस्तों के साथ आप मौज-मस्ती भी कर सकते हैं। आपका निजी जीवन संतोषजनक रहेगा। आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को चावल और तिल का दान करें।

मिथुन राशि :-

ग्रहों और सितारों की चाल इस बात का संकेत करती है कि आज आप काफी आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और इसके चलते आप अपने कारोबार को सही गति देने में सफल रहेंगे। आज आपको कोई अच्छा फायदा मिल सकता है। सरकारी काम में भी सफलता प्राप्‍त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शादीशुदा जातक आज अपने गृहस्थ जीवन में कुछ अच्छा करेंगे और उसके लिए अपने जीवनसाथी की पसंद की कोई डिश बना सकते हैं। खर्चों में उछाल रहेगा। आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। शनि चालीसा और स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि :-

कर्क राशि वालों के खर्चे आज अधिक रहेंगे और आमदनी सामान्य रहेगी इसलिए आपको सावधान रहना होगा कि खर्चों का बोझ अधिक न हो। वैवाहिक जीवन से खुश रहेंगे, जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग करेगा। आपकी मदद करने की भी कोशिश करेंगे। आपके प्रेम जीवन में दिक्कतें आएंगी और आपके प्रिय के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। यह समय रिश्तों के लिए कमजोर है। संभलकर रहें, नहीं तो रिश्ता टूट सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम के सिलसिले में दिन बहुत ही मजबूत है। आप अपनी कार्यक्षमता का लाभ उठाएंगे। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ कीजिए और पीपल को जल दीजिए।

सिंह राशि :-

आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार के लिए बहुत अनुकूल समय है। लाभ होने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी क्योंकि इन सभी में तेजी आएगी। शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से संतुष्ट रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के लिए दिल से कुछ करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन में भी आज का दिन सुखद रहेगा और अपने प्रिय के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। काम के सिलसिले में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। तभी आप सफल हो पाएंगे। किसी से संबंध खराब न करें, इसका ध्यान रखें। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्ण भगवान को माखन- मिसरी का भोग लगाएं और तिल अर्पित करें।

कन्या राशि :-

निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है लेकिन सोच समझकर करें। आज आपके खर्चे तेज होंगे। कमाई कम होने की वजह से असंतुलन बढ़ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपना धन निवेश न करें। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत साफ नजर आएगी और इसके अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ निकटता का अहसास होगा। आज संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग काफी खुश नजर आएंगे। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करें।

तुला राशि :-

तुला राशि वालों के लिए दिन अच्‍छा है। आज आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। पुरानी इच्छाएं भी पूरी होंगी और जिस काम को करने का आप लंबे समय से सोच रहे थे वह भी आज पूरा हो सकता है जिससे आप प्रसन्न नजर आएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन अपने खान-पान पर ध्यान दें। इससे पेट खराब हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव रहेगा। जीवनसाथी नाराज़ होकर कुछ ग़लत कह सकता है। सावधान रहें, प्रेम जीवन बिता रहे लोग काफी रचनात्मक होंगे और अपने प्रिय के लिए कुछ अच्छा करने की कोशिश करेंगे। आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

वृश्चिक राशि :-

खुश होने के लिए आज कोई न कोई वजह मिल जाएगी। आप काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे जिससे आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे। वरिष्ठों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन मजबूत रहेगा। खर्चे कम होंगे। विरोधी आपके आभारी रहेंगे। आलस्य से दूर रहें। यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें।

धनु राशि :-

आज का दिन शुभ है और आज अचानक से भाग्य की कृपा से कोई बिगड़ा काम बन जाएगा, जिससे आपको प्रसन्नता रहेगी। आपके स्वभाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। कभी आप पूरी तरह खुश रहेंगे तो कभी गुस्से से भरे रहेंगे। इससे बचने की कोशिश करें क्योंकि इससे दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुख देगा। परिवार में किसी बड़े फंक्शन की तैयारी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

मकर राशि :-

आज का दिन शुभ नहीं है। आज मानसिक तनाव चरम पर रहेगा, जो आपको सही दिशा में सोचने से रोकेगा। आज कहीं भी पैसा लगाने से बचें क्योंकि आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है और किसी अजनबी की बातों में आकर कहीं भी किसी को पैसा न दें। शादीशुदा जातक अपने घरेलू जीवन में काफी खुश रहेंगे और जीवनसाथी का प्यार आपको सुकून देगा। आप अपने प्रिय के लिए बहुत कुछ करने के लिए उत्सुक नजर आएंगे। उनसे मिलने में समय व्यतीत करेंगे। खर्चों में तेजी आएगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शनि महाराज को तेल अर्पित करें।

कुंभ राशि :-

कुंभ राशि वालों के लिए दिन शुभ है और ग्रहों की स्थिति आज आपका साथ देगी, जिससे आपके खर्चों में कमी आएगी। व्यापार में आज सफलता मिलेगी और अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके बॉस के साथ आपकी अच्छी बातचीत होगी और वे किसी काम में आपकी मदद भी कर सकते हैं। शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन में खुश नजर आएंगे और मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के रिश्ते में आज रोमांस देखने को मिलेगा। आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

मीन राशि :-

आज का दिन शुभ है और आज आपको फालतू खर्च से बचने की जरूरत है। जिससे आपको परेशानी न हो। आमदनी बहुत ही सामान्य रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यस्थल पर किसी से टकराव से बचना चाहिए क्योंकि आज की स्थिति आपके अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन प्रेम से भरा रहेगा, लेकिन प्रेम जीवन में तनाव हो सकता है। आपको अपने प्रिय को मनाने की कोशिश करनी चाहिए और उनका गुस्सा शांत करने की कोशिश करनी चाहिए। आपका स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं।

Related Post