Latest News

आज का पंचांग 17 जनवरी 2023, मंगलवार : आज 30 साल बाद शनि कुंभ में, जाने तिथि, मुहूर्त और योग

Neemuch Headlines January 17, 2023, 8:16 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 27, शक संवत् 1944, माघ, कृष्ण, दशमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर पौष माघ प्रविष्टे 04, जमादि-उल्सानी -24, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 जनवरी सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि सायं 6 बजकर 6 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र सायं 6 बजकर 46 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ।

शूल योग प्रातः 8 बजकर 34 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 6 बजकर 6 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ।

चंद्रमा अपराह्न 1 बजे तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 48 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 45 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 10 बजकर 12 मिनट से 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 4 मिनट तक।

उसके बाद रात को 11 बजकर 10 मिनट से 12 बजकर 4 मिनट से।

भद्रा सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शाम को 6 बजकर 5 मिनट तक।

Related Post