Latest News

आज का पंचांग 14 जनवरी 2023 : सूर्य आ रहे आज मकर राशि में जानें मुहूर्त और शुभ योग

Neemuch Headlines January 14, 2023, 7:27 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 24, शक संवत 1944, माघ, कृष्ण, सप्तमी, शनिवार, विक्रम संवत 2079। सौर पौष माघ प्रविष्टे 01, जमादि-उल्सानी-21, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 जनवरी सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि सायं 07 बजकर 23 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र सायं 06 बजकर 14 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग मध्याह्न 12 बजकर 33 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। बव करण सायं 07 बजकर 23 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 6 बजकर 48 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

मकर (माघ) संक्रान्ति।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 45 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 3 मिनट से अगले दिन 15 जनवरी को 12 बजकर 57 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 11 बजकर 49 मिनट से 01 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 57 मिनट तक।

इसके बाद 7 बजकर 57 मिनट से 8 बजकर 39 मिनट तक।

Related Post