Latest News

आज का पंचांग 12 जनवरी 2023 : माघ पंचमी तिथि, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग का समय

Neemuch Headlines January 12, 2023, 9:00 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 22, शक संवत 1944, माघ, कृष्ण, पंचमी, गुरुवार, विक्रम संवत 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 28, जमादि-उल्सानी-19, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 जनवरी सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। पंचमी तिथि सायं 4 बजकर 38 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र अपराह्न 2 बजकर 24 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग मध्याह्न 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 4 बजकर 38 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 9 बजे तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 43 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 41 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 27 मिनट तक।

इसके बाद 2 बजकर 56 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक।

Related Post