Latest News

आज का पंचांग 8 जनवरी 2023, रविवार : रवि पुष्य योग का संयोग, जानें तिथि, मुहूर्त और शुभ योग

Neemuch Headlines January 8, 2023, 7:45 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 18, शक संवत 1944, माघ, कृष्ण, द्वितीय, रविवार, विक्रम संवत् 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 24, जमादि-उल्सानी-15, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 जनवरी सन 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। द्वितीया तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 9 बजकर 40 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र अगले दिन 06 बजकर 05 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग प्रातः 9 बजकर 42 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 40 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त:-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक।

अमृत काल रात्रि 10 बजकर 54 मिनट से अगले दिन 12 बजकर 42 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि पुष्य योग सुबह 7 बजकर 15 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 5 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 4 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर 4 बजकर 17 मिनट से 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय :-

तांबे के लोटे में जल में काले तिल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

Related Post