Latest News

आज का पंचांग 07 जनवरी 2023, शनिवार : शनि पुष्य योग का संयोग, जानें मुहूर्त और शुभ योग

Neemuch Headlines January 7, 2023, 9:24 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 17, शक संवत 1944, माघ, कृष्ण, प्रतिपदा, शनिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 23, जमादि-उल्सानी-14, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 7 जनवरी सन् 2023 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। प्रतिपदा तिथि अगले दिन प्रातः 7 बजकर 08 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 08 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ। ऐंद्र योग प्रातः 08 बजकर 54 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। बालव करण सायं 05 बजकर 53 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 08 बजकर 24 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :

सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम 05 बजकर 39 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 11 मिनट से 02 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 37 मिनट से 06 बजकर 04 मिनट तक।

अमृत काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 27 मिनट से 02 बजकर 14 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से 08 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय :-

शनि मंदिर में सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें और शनि चालीसा का पाठ करें।

Related Post