Latest News

आज का पंचांग 4 जनवरी 2023: शुक्ल प्रदोष व्रत, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग का समय

Neemuch Headlines January 4, 2023, 9:08 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 14, शक संवत् 1944, पौष, शुक्ल, त्रयोदशी, बुधवार, विक्रम संवत् 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 20, जमादि-उल्सानी-11, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 4 जनवरी सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 01 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र सायं 06 बजकर 48 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 7 बजकर 33 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 11 बजकर 2 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :

प्रदोष व्रत

सूर्योदय का समय :

सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम 5 बजकर 37 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त:-

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से 02 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 35 मिनट से 06 बजकर 2 मिनट तक।

अमृत काल दोपहर 3 बजकर 18 मिनट से 5 बजकर 3 मिनट तक रहेगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।

रवि योग शाम को 6 बजकर 49 मिनट से अगले दिन सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय :-

भगवान शिव का अभिषेक करें, गणपति स्तोत्र का पाठ करना भी शुभ फलदायी रहेगा।

Related Post