Latest News

आज का पंचांग 31 दिसंबर 2022, शनिवार : आज की तिथि मुहूर्त और शुभ योग का समय जानें

Neemuch Headlines December 31, 2022, 7:42 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 10, शक संवत् 1944, पौष, शुक्ल, नवमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 16, जमादि-उल्सानी-7 हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 दिसंबर सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि सायं 6 बजकर 34 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 47 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग प्रातः 8 बजकर 19 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। कौलव करण सायं 6 बजकर 34 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 47 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। आज पंचक समाप्त पूर्वाह्न 11 बजकर 47 मिनट पर।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर। सूर्यास्त का समय  :-

शाम 5 बजकर 35 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त  :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 8 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 32 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक।

अमृतकाल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक।

रवि योग सुबह 11 बजकर 47 मिनट से अगले दिन सुबह 7 बजकर 14 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 31 दिसंबर 2022 :

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 तक यमगंड रहेगा।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 7 बजकर 14 मिनट से 8 बजकर 36 मिनट तक।

पंचक सुबह 7 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 47 मिनट तक।

आज का उपाय :-

शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और काले तिल भगवान शिव को अर्पित करें।

Related Post