Latest News

आज का पंचांग 29 दिसंबर 2022 : आज मार्तण्ड सप्तमी, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय

Neemuch Headlines December 29, 2022, 9:29 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 8, शक संवत् 1944, पौष, शुक्ल, सप्तमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 14, जमादि-उल्सानी-05, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 दिसंबर सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सप्तमी तिथि सायं 07 बजकर 18 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 44 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। गर करण प्रातः 08 बजकर 02 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

मार्तण्ड सप्तमी, श्री गुरु गोविंद सिंह जयंती

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 33 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 31 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक।

अमृत काल अगली सुबह 6 बजकर 40 मिनट से 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक

यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 40 मिनट से 11 बजकर 21 मिनट तक, उसके बाद दोपहर में 2 बजकर 48 मिनट से 3 बजकर 29 मिनट तक।

भद्रा शाम को 7 बजकर 17 मिनट से सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय :-

आज केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं और तुलसी के पेड़ को दीप दिखाएं।

Related Post