Latest News

आज का पंचांग 22 दिसंबर 2022 गुरुवार : आज चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और योग

Neemuch Headlines December 22, 2022, 9:01 am Technology

राष्ट्रीय मिति पौष 01, शक संवत 1944, पौष, कृष्ण, चतुर्दशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 7, जमादि-उल्लावल-27, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 दिसंबर सन् 2022 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। चतुर्दशी तिथि सायं 7 बजकर 14 मिनट तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र अगले दिन तड़के 4 बजकर 3 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। शूल योग सायं 5 बजकर 43 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ।

विष्टि करण प्रातः 8 बजकर 46 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन तड़के 4 बजकर 3 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 9 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 29 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक।

अमृत सिद्धि योग दोपहर 1 बजकर 37 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 36 मिनट से 11 बजकर 18 मिनट तक।

इसके बाद 2 बजकर 22 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक।

भद्रा काल सुबह 7 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट तक।

Related Post