Latest News

आज का पंचांग 20 दिसंबर 2022, मंगलवार : आज सुरुप द्वादशी, जाने आज का मुहूर्त और शुभ योग

Neemuch Headlines December 20, 2022, 9:06 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 29, शक संवत 1944, पौष, कृष्ण, द्वादशी, मंगलवार, विक्रम संवत 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 05, जमादि-उल्लावल-25, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 दिसम्बर सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु। राहुकाल अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 46 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र प्रातः 9 बजकर 55 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 40 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 1 बजकर 40 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 57 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार :-

सुरुप द्वादशी सूर्योदय का समय :-

सुबह 7 बजकर 8 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 28 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 53 मिनट तक।

अमृत काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

त्रिपुष्कर योग सुबह 09 बजकर 55 मिनट से मध्‍यरात्रि 12 बजकर 45 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 13 मिनट से 9 बजकर 54 मिनट तक रहेगा

इसके बाद रात्रि 10 बजकर 57 मिनट से 11 बजकर 52 मिनट तक।

आज का उपाय :-

चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।

Related Post