Latest News

देखें आज शुभ मुहूर्त और राहु काल कब से कब तक

Neemuch Headlines December 17, 2022, 8:23 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 26, शक संवत् 1944, पौष, कृष्ण, नवमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर पौष मास प्रविष्टे 02, जमादि-उल्लावल-22, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 दिसंबर सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 3 बजकर 42 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 9 बजकर 18 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग प्रातः 7 बजकर 33 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 3 बजकर 23 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :

सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम 5 बजकर 26 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक।

अमृत काल अगले दिन सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 5 बजकर 43 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।

आज का उपाय :

शनि स्तोत्र और चालीसा का पाठ करें। सफाई कर्मचारियों को दान दें।

Related Post