Latest News

आज का पंचांग 6 दिसंबर 2022 : राहु काल और शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Neemuch Headlines December 6, 2022, 7:46 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 15, शक संवत् 1944, मार्गशीर्ष, शुक्ल, चतुर्दशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 21, जमादि-उल अव्वल11, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 6 दिसंबर सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 02 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 38 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। शिव योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 52 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। गर करण सायं 07 बजकर 25 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 3 बजकर 3 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

पिशाचमोचनी श्राद्ध सूर्योदय का समय :

सुबह 7 बजे।

सूर्यास्त का समय :

शाम 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 8 बजकर 39 मिनट से अगले दिन सुबह 7 बजे तक।

रवि योग सुबह 8 बजकर 39 मिनट से अगले दिन सुबह 7 बजे तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 04 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 5 मिनट से 9 बजकर 46 मिनट तक

उसके बाद 10 बजकर 51 मिनट से 11 बजकर 45 तक।

आज का उपाय :-

आज बजरंगबली को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं और छोटे बालकों को प्रसाद के रूप में बांट दें।

Related Post