Latest News

आज का पंचांग 2 दिसंबर 2022, शुक्रवार : सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ पूरे दिन पंचक, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय

Neemuch Headlines December 2, 2022, 9:30 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 11, शक संवत 1944, मार्गशीर्ष, शुक्ल, दशमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2079। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 17, जमादि-उल्लावल-7, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 2 दिसंबर सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दशमी तिथि अगले दिन सुबह 5 बजकर 40 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अगले दिन सुबह 5 बजकर 45 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग प्रातः 7 बजकर 29 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 5 बजकर 58 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 35 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से 02 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 21 मिनट से 5 बजकर 48 मिनट तक।

अमृत काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 57 मिनट से 2 बजकर 33 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग अगली सुबह 5 बजकर 45 मिनट से 6 बजकर 58 मिनट तक।

रवि योग सुबह 6 बजकर 57 मिनट से अगली सुबह 5 बजकर 45 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।

दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 9 बजकर 2 मिनट से 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगा

इसके बाद दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से 1 बजकर 13 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहेगा।

आज का उपाय :-

पांच लाल फूल और पांच हल्दी में लिपटी हुई कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित करें और विधिवत पूजा करें।

Related Post