Latest News

आज का पंचांग 24 नवंबर 2022 बृहस्पतिवार : जाने आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Neemuch Headlines November 24, 2022, 8:42 am Technology

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 3, शक संवत 1944, मार्गशीर्ष शुक्ल, प्रतिपदा, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2079। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 9, रवि-उल्सानी 28, हिजरी 1444 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 नवम्बर 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 38 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र सायं 7 बजकर 37 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग मध्याह्न 12 बजकर 19 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। किस्तुघ्न करण अपराह्न 3 बजकर 3 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 3 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 10 बजकर 5 मिनट से 11 बजकर 33 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 51 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 22 मिनट से 11 बजकर 4 मिनट तक

इसके बाद 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट कर रहेगा।

Related Post