Latest News

आज का पंचांग 16 नवंबर 2022, बुधवार : श्री कालभैरव अष्टमी, मुहूर्त और शुभ योग का समय जानें

Neemuch Headlines November 16, 2022, 9:50 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 25, शक संवत् 1944, मार्गशीर्ष, कृष्ण, अष्टमी, बुधवार, विक्रम संवत 2079। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 01, रवि-उल्सानी-20, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 नवंबर सन् 2022 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 57 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। आश्लेषा नक्षत्र सायं 6 बजकर 59 मिनट तक उपरांत मघा नक्षत्र का आरंभ। ब्रह्म योग अर्धरात्रोत्तर 1 बजकर 23 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ।

बालव करण सायं 6 बजकर 54 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 6 बजकर 59 मिनट तक कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार :-

मार्गशीर्ष संक्रांति, श्रीकाल भैरवाष्टमी।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 27 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक।

अमृत काल शाम को 5 बजकर 12 मिनट से 6 बजकर 59 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

आज के उपाय :-

गणेशजी को दूर्वा चढ़ाएं और लड्डू का भोग लगाएं। सूर्य देव का जल दें और गुड़ का दान करें

Related Post