Latest News

आज का पंचांग 15 नवंबर 2022 : सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ भद्रा का साया, देखें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Neemuch Headlines November 15, 2022, 8:59 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 24, शक संवत 1944, मार्गशीर्ष, कृष्ण, सप्तमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 30, रवि-उल्सानी-19, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 नवम्बर सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु। राहुकाल अपराह्न 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि अगले दिन सुबह 05 बजकर 50 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। पुष्य नक्षत्र सायं 4 बजकर 13 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 31 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 4 बजकर 38 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 5 बजकर 27 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 54 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 09 बजकर 1 मिनट से 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 4 बजकर 13 मिनट से अगली सुबह 6 बजकर 44 मिनट तक।

रवि योग सुबह 6 बजकर 43 मिनट से दोपहर 4 बजकर 13 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 52 मिनट से 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगा इसके बाद रात्रि 10 बजकर 46 मिनट से 11 बजकर 39 मिनट तक।

भद्राकाल सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 04 बजकर 38 मिनट तक।

आज का उपाय :-

चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।

Related Post