Latest News

आज गोपाष्टमी पर्व, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Neemuch Headlines November 1, 2022, 8:15 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 10, शक संवत 1944, कार्तिक शुक्ल, अष्टमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 16, रवि-उल्सानी-05, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 नवम्बर सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अष्टमी तिथि रात्रि 11 बजकर 05 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 53 मिनट तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। शूल योग अपराह्न 1 बजकर 14 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। विष्टि करण मध्याह्न 12 बजकर 9 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार:-

गोपाष्टमी, पुष्कर मेला प्रारंभ (राजस्थान)।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम 5 बजकर 36 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 55 मिनट से 2 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 2 मिनट तक।

अमृत काल शाम 5 बजकर 5 मिनट से 6 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।

रवि योग अगले दिन सुबह 2 बजकर 53 मिनट से 6 बजकर 34 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 45 मिनट से 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगा

इसके बाद रात्रि 10 बजकर 47 मिनट से 11 बजकर 39 मिनट तक।

भद्रा सुबह 6 बजकर 33 मिनट से दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक।

आज का उपाय :-

चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।

Related Post