Latest News

आज सूर्य षष्ठी व्रत, देखें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

Neemuch Headlines October 30, 2022, 7:42 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 8, शक संवत् 1944, कार्तिक शुक्ल, षष्ठी, रविवार, विक्रम संवत् 2079। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 14, रवि-उल्सानी 3, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 अक्टूबर सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु। राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। षष्ठी तिथि अर्धरात्रोत्तर 3 बजकर 28 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अगले दिन सुबह 5 बजकर 47 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग सायं 07 बजकर 15 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। कौलव करण सायं 4 बजकर 39 मिनट तक उपरांत गर कर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार :-

छठ पूजा का तीसरा दिन, सूर्य षष्ठी पर्व

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम 5 बजकर 38 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से 2 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 38 मिनट से 6 बजकर 3 मिनट तक।

अमृत काल मध्‍यरात्रि 1 बजकर 19 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 31 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट तक।

रवि योग सुबह 7 बजकर 26 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 48 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।

दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल शाम को 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 53 मिनट तक।

आज का उपाय :-

आज रविवार को सूर्य की पूजा करें और सूर्य पुराण का पाठ करें। मुख्य द्वार पर जल में हल्दी मिलाकर छिड़काव करें।

Related Post