Latest News

आज सूर्य ग्रहण और भौमवती अमावस्या, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय

Neemuch Headlines October 25, 2022, 8:32 am Technology

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 03, शक संवत् 1944, कार्तिक कृष्ण अमावस्या, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 9, रवि-उल्लावल 28, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 अक्टूबर सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि सायं 4 बजकर 19 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 17 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग मध्याह्न 12 बजकर 31 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। नाग करण सायं 4 बजकर 19 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार -

भौमवती अमावस्या, श्री विश्वकर्मा डे (पंजाब), खण्डग्रास सूर्यग्रहण (भारत में दृश्य)।

सूर्योदय का समय  :

सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय  :

शाम 5 बजकर 42 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त  :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 7 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 7 बजकर 59 मिनट से 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगा

इसके बाद अगली सुबह 4 बजकर 55 मिनट से 6 बजकर 28 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त  :-

राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक

यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 43 मिनट से 9 बजकर 28 मिनट तक रहेगा

इसके बाद रात्रि 10 बजकर 49 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक।

आज का उपाय :-

सूर्य चालीसा का पाठ करें, सूर्य मंत्र का जप करना भी लाभकारी रहेगा।

Related Post