Latest News

आज का पंचांग 15 अक्टूबर : तिथि मुहूर्त और राहुकाल एवं शुभ योग का समय जानें

Neemuch Headlines October 15, 2022, 8:18 am Technology

राष्ट्रीय मिति आश्विन 23, शक संवत 1944, कार्तिक कृष्ण षष्ठी, शनिवार, विक्रम संवत 2079। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 29, रवि-उल्लावल 18, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 अक्टूबर सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 04 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 22 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग अपराह्न 02 बजकर 23 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरंभ। गर करण सायं 5 बजकर 59 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 1 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-स्कन्द षष्ठी व्रत।

सूर्योदय का समय :

सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम 5 बजकर 52 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 2 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 40 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक।

अमृत काल मध्‍यरात्रि 1 बजकर 37 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

रवि योग रात को 11 बजकर 22 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 22 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त : राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

आज के उपाय :-

सवा सौ ग्राम काले तिल को बहते हुए जल में प्रवाहित करें और शाम के वक्त पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर रखें।

Related Post