Latest News

आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2022 : आज करवा चौथ व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और योग

Neemuch Headlines October 13, 2022, 9:25 am Technology

राष्ट्रीय मिति आश्विन 21, शक संवत 1944, कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2079। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 27, रवि-उल्लावल 16, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 अक्टूबर सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। चतुर्थी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 09 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र सायं 06 बजकर 41 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग अपराह्न 01 बजकर 54 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 02 बजकर 35 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार व्रत :-

करवा चौथ (करक-चतुर्थी)।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 05 बजकर 54 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 41 मिनट से 05 बजकर 31 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से 02 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 42 मिनट से 6 बजकर 6 मिनट तक।

अमृत काल मध्‍यरात्रि 1 बजकर 34 मिनट से 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा,

इसके बाद दोपहर 2 बजकर 49 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक।

Related Post