Latest News

सिंगोली कांग्रेस कार्यालय पर गांधी- शास्त्री की जयंति मनाई गई, ये रहे उपस्थित

प्रदीप जैन October 2, 2022, 7:56 pm Technology

सिंगोली। स्थानीय गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर 2 अक्टुम्बर गांधी- शास्त्री जयंति के अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी के नेतृत्व मे दोनो महापुरूषो की जयंति मनाई गई।

मिली जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर को राष्ट्र पिता महात्मागांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंति के पावन अवसर पर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी के नेतृत्व मे दोनो महापुरूषो को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष बनवारी जोशी, वरिष्ठ नेता शौभागमल नागोरी, जमील मेव, हरदेव सेन, पार्षद राजेश भण्डारी, पार्षद प्रतिनिधी निशिकांत शर्मा, रईसुद्धीन पठान, संजय मेहता, संदीप शर्मा, महेश सुतार राजू खटीक, पूरण सेन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post