नीमच । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री दीपेश वास्पत ने बताया, कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले की शालाओं, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को एफ.टी.के.कीट के माध्यम से पेयजल गुणवत्ता जांच के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।
यह प्रशिक्षण विकासखण्ड नीमच, जावद एवं मनासा की शालाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों में दिया जा रहा हैं। साथ ही विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों को एफ.टी.के.कीट भी प्रदान किए जा रहे हैं।