Latest News

दीनदयाल प्रशिक्षण महा अभियान का राष्ट्र गान के साथ दीनदयाल मंडल मनासा का प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।

Neemuch headlines March 30, 2026, 12:33 pm Technology

मनासा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान-2026 के तहत 29 मार्च को दीनदयाल मंडल मनासा ग्रामीण मंडल का राष्ट्र गान के साथ समापन हुआ द्वितीय दिवस प्रथम सत्र श्री विधायक अनिरुद्ध माधव जी मारू ने भाजपा इतिहास विषय पर मार्गदर्शन दिया।

जिसकी अध्यक्षता भंवरलाल जी बैरागी ने की द्वितीय सत्र में हमारी कार्यपद्धति विषय पर श्री विरेंद्र जी पाटीदार ने संबोधित किया अध्यक्षता वरिष्ठ श्री नानालाल जी खाती ने की तृतीय सत्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियां विषय पर जगदीश जी मूंदड़ा ने संबोधित किया अध्यक्षता जमनालाल जी पाटीदार ने की चतुर्थ सत्र में मीडिया सोशल मीडिया विषय पर श्री रूपेंद्र जी जैन ने संबोधित किया अध्यक्षता श्री मोतीलाल जी धाकड ने की इसी के साथ समापन सत्र हुआ सभी ने डिजिटल परिक्षा देकर अपना अपना प्रमाण पात्र प्राप्त किया जिसमें कार्यक्रम में विधायक अनिरुद्ध माधव जी मारू मण्डल प्रभारी अश्विन जी सोनी मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित वक्ता रूपेंद्र जी जैन महामंत्री बाबूलाल बगाड़ा मचासिन थे सभी ने मार्गदर्शन दिया मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित ने बताया कि 28 मार्च को सुबह 11 बजे से यह वर्ग चला जिसने प्रथम दिवस चार विषयों पर वक्ताओं द्वारा संबोधित किया ओर यह आज 29 मार्च को दोपहर 1 बजे तक चला हम सभी कार्यकर्ताओ को आगे बूथ स्तर तक प्रशिक्षण आयोजित करना है।

साथ ही 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम हर बूथ पर आयोजित करना है अतः में सभी ने अपने अपने अनुभव साझा किए अंत में राष्ट्र गान गाकर वर्ग का समापन हुआ उक्त दो दिवसीय वर्ग में अपेक्षित श्रेणी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे वर्ग नियंत्रक के रूप में महामंत्री बाबूलाल बगाड़ा, है संचालन महामंत्री अर्जुन धनगर ने किया ।

Related Post