Latest News

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर बापू के आदर्शो को किया आत्मसात

अभिषेक गुप्ता October 2, 2022, 7:26 pm Technology

रामपुरा। आज 2 अक्टूबर 2022 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153 वी जयंती के पावन शुभ अवसर पर दुनिया को सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, भाईचारे और सर्वधर्म समभाव की राह दिखाने वाले आजादी के महानायक राष्ट्रपिता को कोटि-कोटि नमन किया गया।

देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153 वी जयंती हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। देश की आजादी में उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। आज के दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में भी मनाया जाता है l

उक्त अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा के प्राचार्य डॉ.बलराम सोनी एवं महाविद्यालय परिवार के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन और आदर्श देश की पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता है। अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर, हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन को शांति, सम्मान और सभी के द्वारा साझा की जाने वाली आवश्यक गरिमा के मूल्यों का जश्न मनाते हैं। हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों को अपनाकर और संस्कृतियों में काम करके आज की चुनौतियों को हरा सकते हैं।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के प्रो.जेड.एच बोहरा, प्रो.आशीष कुमार सोनी, डॉ.शिल्पा राठौर, डॉ.आसावरी खैरनार, प्रो.पार्थ कसाना, डॉ.मुक्ता दुबे, तुलसीराम सूर्यवंशी, गेंदालाल रावत, मनोज परसेंडिया एवं छात्र संजय अहिरवार, सुमेर सिंह राठौड़, नितिन घावरी, विष्णु मालवीय उपस्थित रहे। उक्त जानकारी डॉ. मुक्ता दुबे द्वारा दी गई।

Related Post