Latest News

कुकड़ेश्वर से आतरीमाता तक भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन, डीजे और ढोल ढमाको से निकलेंगे भक्त

मंगल गोस्वामी September 29, 2022, 8:58 pm Technology

मनासा। रविवार को नवरात्रि के पावन अवसर पर कुकडेश्वर से आंतरी माता तक विशाल चुनर यात्रा निकलेगी। जिसकी तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के सदस्य जोरशोर से लगे हुए है। राजनीतिक क्षेत्र में इस चुनर यात्रा को लेकर जनचर्चा जोरो पर है। इस यात्रा को आने वाले आगामी विधानसभा की तैयारियों को लेकर देखा जा रहा है। जानकारी अनुसार इस चुनर यात्रा में मप्र शासन के मंत्री, पूर्व विधायकगण, प्रदेश कार्य समीती सदस्य, जिला भाजपा के पदाधिकारियों सहित भाजपा के चारों मंडलो के पदाधिकारी सहित क्षेत्र के भक्तजन मोजुद रहेंगे। नवरात्रि के शुभ अवसर पर जय माता दी भक्त मण्डल के बैनर पर निकलने वाली यह पदयात्रा कुकडेश्वर के शक्ति आराधना स्थल भवानी माता मंदिर पर पूजा अर्चना कर प्रातः 9 बजे निकलेगी। इस चुनर यात्रा में डीजे, ढोल पार्टियां,भजन पार्टी, सहित मनासा विधानसभा क्षेत्र से हजारो नर नारी शामिल होंगे। चुनर यात्रा कुकडेश्वर से तलाऊ, भदवा कडी आंतरी, देथल, सेमली आंतरी होते हुवे आंतरी माता जी पहुचेगी। जहा हजारो भक्तों की उपस्थिति में आंतरी माता जी को चुनर ओढाई जाकर महा आरती के साथ महाप्रसादी का आयोजन होगा।

Related Post