Latest News

केंद्र सरकार की ओर से नई अफीम अफीम नीति वर्ष 2022-23 लागू 6औसत वाले किसानो को भी सीपीएस पद्धति से लायसेंस होंगे जारी पढ़े ख़ास खबर

Neemuch Headlines September 29, 2022, 8:29 pm Technology

नीमच। केन्द्र सरकार द्वारा 1 अक्टूबर 2022 को शुरू और 30 सितंबर 2023 को समाप्त होने वाले अफीम फसल वर्ष के दौरान अफीम पोस्ते की खेती के लिए लाइसेंसों की मंजूरी दे दी गई है। यानी सरकार द्वारा नई अफीम नीति घोषित कर दी गई। जिसे लेकर अधिसूचना भी जारी की। इसी नई अफीम नीति को लेकर सांसद गुप्ता का बड़ा बयान भी सामने आया है। नई नीति को लेकर जब नीमच-मंदसौर क्षैत्रिय सांसद सुधीर गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि, अफीम नीति- 2022-23 अब तक की सबसे अच्छी नीति घोषित हुई है। इसके बाद जहां एक और रकबा भी बढ़ेगा, तो वहीं दूसरी और अफीम का उत्पादन भी काफी हद का ज्यादा देखने को मिलेगा। वर्ष- 2022-23 में अफीम की खेती करने वाले किसानों की संख्या देशभर में करीब 90 हजार होगी, जो कि काफी खुशी की बात भी है।

आपकों बता दें कि इस बार 4.2 से अधिक औसत देने वाले अफीम काश्तकारों को 10-10 आरी के पट्टे दिए जाएंगे। इसमे खास बात यह भी देखने को मिलेगी कि, वर्ष 1999-2000 से लेकर साल 2021-22 तक जिन भी अफीम काश्तकारों की अफीम घटियां रहीं, और जिनकी अफीम का औसत 6 के उपर रहा। उन्हें भी मार्फिन के आधार पर सीपीएस पद्द्ति के तहत सरकार की और से लायसेंस जारी किये जाएंगे। नई अफीम नीति घोषित होने के बाद अफीम किसानों में भी हर्ष का माहौल है, और उनके चैहरे पर भी खुशी देखने को मिल रही है।

Related Post