Latest News

जन जागरूकता अभियान चेतना के तहत स्कूली बालिकाओं ने किया सिंगोली पुलिस थाने का भ्रमण व पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे मे जाना

प्रदीप जैन September 28, 2022, 8:21 pm Technology

सिंगोली। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार 09 दिवसीय मानव दुरव्यापार अपराधो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष जन जागरूकता अभियान ‘‘ चेतना ‘‘ के अंतर्गत नीमच पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एंव अनुविभागीय अधिकारी रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन मे आज शासकीय उमावि स्कूल सिंगोली की छात्राओ को सिंगोली थाने का भ्रमण कराया गया। बालिकाओ को पुलिस थाने की कार्यप्रणाली जैसे, थानाधिकारी, एचसीएम कक्ष, मालखाना, बंदीगृह, कंप्यूटर कक्ष और हथियारों के बारे, टीयर गैस, डायल 100, विवेचनाधिकारी कक्ष, आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई।

भ्रमण के दौरान बालिकाओं ने कई तरह के सवाल किये जैसे-

1.हवालात में पंखा और लाइट क्यों नहीं होते हैं?

2. f.i.r. क्या होती है और कौन करा सकता है?

3.राइफल और बंदूक में क्या अंतर है?

4. बॉडीगार्ड क्या गोली और नुकीली चीज से भी बचाव करता है?

5. क्या अपहरण की रिपोर्ट तत्काल नहीं लिखी जाती है?

6. डायल100 वाहन को एक समय मेँ दो अलग जगह बुलाये जाने पर कैसे मौक़े पर पहुंच पाती है ? बीट क्या होती है.?

सीसीटीएनस क्या होता है.?

पुलिस की कार्यप्रणाली क्या होती है, कैसे थाने में कामकाज होता है, किस तरह से अपराधियों से निपटा जाता है..?

इन सभी प्रश्नो का थानाप्रभारी निरी आरसी दाँगी द्वारा छात्राओ को संतुष्टीपूर्णक जबाब दिया गया। इस मौके पर संस्था प्रभारी राजेंद्र जोशी के मार्गदर्शन में शैक्षणिक भ्रमण प्रभारी शिक्षक कुंज बिहारी कारपेंटर, तथा धीरेंद्र सिंह हाडा, प्रकाशचंद बिजारणिया, गिरधारी लाल वर्मा और ममता शर्मा ने सामाजिक परिवेश को जानने के लिए बालिकाओं के साथ थाने पर उपस्थित थे। सभी छात्राओ को शपथ के बाद थाने पर स्वल्पहार कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Post