Latest News

आज का पंचांग 28 सितंबर 2022, बुधवार : नवरात्रि का तीसरा दिन, मुहूर्त और शुभ योग का समय जानें

Neemuch Headlines September 28, 2022, 8:53 am Technology

आज का पंचांग 28 सितंबर 2022, बुधवार : नवरात्रि का तीसरा दिन, मुहूर्त और शुभ योग का समय जानें राष्ट्रीय मिति आश्विन 06, शक संवत 1944, आश्विन, शुक्ल, तृतीया, बुधवार, विक्रम संवत 2079। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 12, रवि-उल्लावल 01, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 सितंबर सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायन दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। तृतीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 28 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र अगले दिन सुबह 05 बजकर 52 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 06 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 01 बजकर 59 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार -

नवरात्रि तीसरा दिन, मां चंद्रघंटा पूजा

सूर्योदय का समय :

सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :

शाम 06 बजकर 11 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 36 मिनट से 05 बजकर 24 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 11 मिनट से 02 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 05 बजे से 59 मिनट से 06 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल सुबह 07 बजकर 42 मिनट से 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक तक यमगंड रहेगा।

सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त सुबह 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।

Related Post