Latest News

पंडित दीनदयाल जी की जयंती मनाते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प, वरिष्ठ भाजपा नेता सोहनलाल जी को दी श्रधांजलि

प्रदीप जैन September 26, 2022, 11:15 am Technology

सिंगोली। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर सिंगोली मंडल द्वारा पंडित दीनदयाल जी की जन्म जयंती मनाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मिली जानकारी के अनुसार सिंगोली मंडल द्वारा जनसंघ के संस्थापक ओर अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके बताए हुए मार्ग एवं उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया इस अवसर पर बोलते हुए जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने बताया की समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ती तक की चिंता करने वाले तथा अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को आत्मनिर्भर ओर सशक्त बनाने का सपना संजोकर जनसंघ का गठन किया था।

लम्बे संघर्ष के बाद आज देश यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे पंडित दीनदयाल जी का सपना साकार होता दिखाई दे रहा है। हम सब को भी पंडित दीनदयाल जी के बताये मार्ग पर चलकर पार्टी और देश को आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने मे सहायक बनना है। उपस्थित कार्यकर्ताओ ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक विक्रम नगर भाजपा अध्यक्ष एवं नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड वरिष्ठ नेता निर्मल जैन दिनेश जोशी कौशल व्यास शम्भूलाल तिवारी विकास सेन मुकेश धाकड़ राजू व्यास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वरिष्ठ नेता सोहन लाल शर्मा के निधन पर मोन रखकर श्रृद्धांजलि दी :-

आज के इस अवसर पर एकत्रित कार्यकर्ताओ ने क्षैत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन लाल शर्मा के आकस्मिक निधन हो जाने पर दो मिनट का मोन रखते हुए श्रृद्धांजलि अर्पित की।

Related Post