Latest News

नीमच में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण आज से

Neemuch Headlines September 24, 2022, 9:58 pm Technology

नीमच। कृषि विज्ञान केन्‍द्र नीमच में 24 से 26 सितम्‍बर 2022 तक 3 दिवसीय लहसुन की उन्‍नत खेती, मूल्‍य संवर्धन तथा विपणन विषय एवं गुड एग्रीकल्‍चर प्रेक्टिसेस पर कृषक प्रशिक्षण किया जा रहा है। जिसमें जिले के 35 कृषक शामिल होगें। वैज्ञानिकों द्वारा मृदा परीक्षण, उन्‍नत उत्‍पादन तकनीकी के बारे में विस्‍तृत चर्चा की जावेगी। लहसुन फसल में समन्वित पोषक तत्‍व के उपयोग के बारे में जानकारी दी जावेगी। उद्यानिकी विभाग की ओडीओपी योजना की जानकारी दी जावेगी। वैज्ञानिकों द्वारा लहसुन फसल का प्रसंस्‍करण करने के लिए कृषकों को विस्‍तृत जानकारी दी जावेगी। उप संचालक उद्यान नीमच ने किसानों से इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने का आगृह किया है।

Related Post