नीमच। शिक्षित युवको के लिए रोजगार निःशुल्क कैम्पस सेलेक्शन का सुनहरा आयोजन एमआरएफ टायर गुजरात द्वारा शासकीय आई.टी.आई.नीमच (डुंगलावदा) जिला नीमच में 28 सितम्बर 2022 बुधवार को सुबह 9.30 से दोपहर 3.00 बजे तक किया जा रहा है। आईटीआई पास (केवल 1 वर्षीय ट्रेड,)अथवा 10वी पास तम 40 प्रतिशत,12वी पास,18 से 25 वर्ष के केवल पुरुष,जिनकी उचाईः-न्यूतम 5 फीट 4 इंच।,163 सेमी.,45 किलोग्राम, हो केम्पस सलेक्शन में भाग ले सकते है। इच्छुक आवेदको को इन्टरव्यू के समय विद्यालय छोडने का प्रमाण-पत्र (एल.सी.),मूल मार्कशीट और शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड,सभी दस्तावेजो की जेरॉक्स कॉपी सेट,पासपोर्ट साइज फोटो, लाना अनिवार्य है। यह जानकारी आईटी आई डूंगलावदा के प्राचार्य द्वारा की गई।