Latest News

युवा कांग्रेस ने की मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल की वाहन रैली से अगवानी

Neemuch Headlines September 23, 2022, 6:34 pm Technology

नीमच। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी नियुक्त होने के बाद प्रथम बार जेपी अग्रवाल शुक्रवार को सुबह 12 बजे नीमच प्रवेश किया। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार सुबह 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में युवाओं द्वारा21 किलो की माला से जेपी अग्रवाल का सम्मान कर स्वागत किया गया और कांग्रेस आई जिंदाबाद के नारे लगाए गए जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो के गगनभेदी नारे भी लगाए गए युवा कांग्रेस जिंदाबाद के नारे भी लगे । इसके बाद युवा कांग्रेस ने वाहन रैली के माध्यम से जेपी अग्रवाल की भव्य अगवानी की गई।वाहन रैली गोमाबाई चिकित्सालय अंबेडकर मार्ग शोरूम चौराहा फव्वारा चौक कमल चौक विजय टॉकीज चौराहा गांधी भवन दशहरा मैदान होते हुए टाउन हॉल में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में परिवर्तित हो गई जहां आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागी बनें। रैली में मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल मध्य प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सीपी मित्तल कुलदीप इंदौरा नीमच जिला प्रभारी मुजीब कुरैशी सह प्रभारी कांग्रेस चंद्रशेखर शर्मा नीमच जिला महिला कांग्रेस प्रभारी मीनाक्षी जायसवाल सह प्रभारी गायत्री तिवारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़,उमराव सिंह गुर्जर, नाथू सिंह राठौड़ सहित अन्य गणमान्य कांग्रेस जन उपस्थित थे ।रैली में सैकड़ों वाहनों पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस का झंडा लिए चल रहे थे। मार्ग में स्थान स्थान पर जेपी अग्रवाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से सम्मान कर स्वागत किया गया।

Related Post