Latest News

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत वार्ड क्रमांक-5 मे शिविर आयोजित

प्रदीप जैन September 20, 2022, 9:03 pm Technology

सरकार की योजनाओ का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलेगा- नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया

सिंगोली। स्थानीय नगर परिषद द्वारा देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान चल रहा है जिसके तहत नगर के सभी वार्डो मे अलग अलग दिन शिविर लगाए जाकर केंद्र तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देने का काम किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से पात्र लोगो का चयन होकर उनको शासन की योजनाओ का लाभ पहुंचे ऐसी योजना है। उपरोक्त अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा मंगलवार को वार्ड क्रमांक 5 मे जनसेवा अभियान शिविर लगाया गया। शिविर मे नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया स्वंय उपस्थित रहे ओर लोगो को शासन की योजनाओ की जानकारी देकर पात्र लोगो के फार्म भी मौके पर भरने का काम किया गया। नगर परिषद द्वारा चल रहे इस अभियान को सफल बनाने के लिए परिषद कर्मचारी पुरी तरह लगे हुए है। इस अवसर पर बोलते हुए सुरेश जैन भाया ने बताया की केंद्र ओर राज्य सरकार की योजनाओ का लाभ हर पात्र व्यक्ती को मिलेगा ऐसा मेरा भरसक प्रयास रहेगा। शिविर मे वार्ड क्रमांक 5 के पूर्व पार्षद सत्तु धाकड नगर परिषद कर्मचारी तथा वार्ड के लोग उपस्थित थे उपस्थित लोगो को शासन की चल रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देते हुए पात्र लोगो के फार्म भी भरे गए।

Related Post