Latest News

आज का पंचांग 20 सितंबर 2022, बुधवार : दशमी का श्राद्ध, जानें आज का मुहूर्त और शुभ योग

Neemuch Headlines September 20, 2022, 10:29 am Technology

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 29, शक संवत 1944, आश्विन, कृष्ण दशमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2079। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 04, सफर 23, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 सितम्बर सन् 2022 ई०।

सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि रात्रि 09 बजकर 27 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 07 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।

वरीयान योग प्रातः 08 बजकर 24 मिनट तक उपरांत परिधि योग का आरभ। वणिज करण प्रातः 8 बजकर 15 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा अपराह्न 02 बजकर 24 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार :-

दशमी का श्राद्ध।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 06 बजकर 08 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 06 बजकर 20 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :-

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से 3 बजकर 5 मिनट तक रहेगा।

निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक।

गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 08 मिनट से 06 बजकर 32 मिनट तक।

अमृत काल शाम 06 बजकर 25 मिनट से 08 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल दोपहर 03 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 35 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्यरात्रि 11 बजकर 4 मिनट से 11 बजकर 51 मिनट तक।

भद्राकाल सुबह 08 बजकर 15 मिनट से शाम 9 बजकर 26 मिनट तक।

आज का उपाय :-

चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।

Related Post