Latest News

बड़ी खबर:- लोकायुक्त टीम ने नीमच नगर पालिका में कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Neemuch Headlines September 19, 2022, 4:08 pm Technology

नीमच। नीमच शहर में आज लोकायुक्त की टीम ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए नीमच नगर पालिका में एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच नगर पालिका परिषद में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने सोमवार को नगर पालिका में सहायक ग्रेड 3 प्रभारी लेखापाल महेश जैन को 3600 रूपये की सात प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। उक्त कार्यवाही को उज्जैन से लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव द्वारा की गयी। जिसके बाद कार्यवाही जारी है। आपकों बता दें कि, आवेदक नीलेश नागर के बिल पास करने मॉंगी थी।

Related Post