Latest News

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर परिषद द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की शुरुआत हुई, वृक्षारोपण एवं मरिजो को किये फल वितरित

प्रदीप जैन September 17, 2022, 6:42 pm Technology

सिंगोली। स्थानीय नगर परिषद द्वारा दिनांक 17 सितंबर को देश के यशश्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, अस्पताल मे मरिजो को फल वितरण सहित शिविर लगा कर हितग्राही लोगो को हितलाभ वितरण किया गया।

तथा माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज मध्यप्रदेश की धरती पर स्वं सहायता समूह की बहनो के विशाल सम्मेलन को सम्बोधित करने वाले कार्यक्रम का सिधा प्रसारण कर महिलाओ को जागरूक करने का काम किया गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड सीएमओ प्रमोद जैन एवं सभी पार्षदो एवं भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड सहित अनेक लोगो की उपस्थिति मे प्रात अस्पताल परिसर मे वृक्षारोपण किया गया तथा अस्पताल मे भर्ती मरीजो को फल वितरित किए गए तत्पश्चात बजरंग व्यायाम शाला परिसर के बाहर शिविर लगा कर हितग्राही लोगो को हितलाभ वितरण किया और प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देते हुए दिनांक 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले जन सेवा अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड सीएमओ प्रमोद जैन भाजपा नेता अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड सुगनलाल धाकड राजकुमार मेहता दिनेश जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Post